Categories: Uncategorized

पंजाब से बिहार जा रही 774 पेटी अंग्रेजी शराब को मऊ पुलिस ने किया जब्त

60 लाख मूल्य के अबैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन जी व अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि के दिशा निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहें अभियान के क्रम में मऊ पुलिस को उस वक़्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदेहास्पद ट्रक को रोकने की कोशिश कि तो ड्राइबर ट्रक लें कर भागने लगा पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रुकवाया। जाँच के दौरान ज़ब पुलिस ने ट्रक का तिरपाल हटवाया तो देखा कि उक्त ट्रक में पशुओं का चारा चुन्नी व मुगफली की बोरियां लदी हुई है। ज़ब इन बोरियों को पुलिस ने हटावा तो पुलिस के होश पाख्ता हो गयें जिसमे ब्लू व्हेल और मैकडावल नामक अंग्रेजी शराब की कुल 774 पेटी शराब थी जिसकी अनुमानित धनराशि लगभग 60 लाख बताई गयी।
बताया जाता है कि जनपद मऊ के मतलुपुर मोड पर दक्षिण टोला पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी तभी उक्त संदेहास्पद एक ट्रक दिखाई पड़ा। जिसमें 60 लाख रूपये मूल्य का 774 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। उक्त घटना का पटाक्षेप करते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पंजाब निर्मित शराब को ट्रक में लोड कर बिहार लें जाया जा रहा था। जिसमें एक युवक को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही हैं और इस बात का पता लगाया जा रहा हैं कि उक्त अबैध कारोबार में कितने सफ़ेद पोस लोग शामिल हैं। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने गाड़ी पकड़ने वाले पुलिस के जवानों की पीठ थपथपाई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

क्षेत्र के संचालित सीबीएसई बोर्ड विद्यालयों ने लहराया परचम, जी एम एकेडमी ने जिले में पाया दूसरा स्थान

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र के विद्यालयों में…

7 hours ago

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझवालिया नंबर 4 में नारी सम्मान एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझवालिया नंबर 4 में शासनादेश के अनुसार नारी सम्मान…

7 hours ago

कांग्रेस नेता ने लगाया ग्राम विकास अधिकारी पर फर्जी जन्मतिथि पर नौकरी करने का आरोप

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के जिला सचिव…

7 hours ago

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, नेपाल के दो आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के…

7 hours ago

स्कूली वाहनों पर सख्ती: परतावल में यातायात पुलिस का सघन अभियान, 10 हजार का जुर्माना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के परतावल कस्बे में गुरुवार को यातायात पुलिस द्वारा स्कूली…

7 hours ago

नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के तहत बाईक स्कूटी रैली का आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका परिषद, गौरा बरहज में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” अभियान के…

8 hours ago