Categories: Uncategorized

कुलपति ने किया ‘इंसेक्ट साइंस प्रिंसिपल्स एंड एप्लिकेशन’ पुस्तक का विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ‘इंसेक्ट साइंस प्रिंसिपल्स एंड एप्लिकेशन’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक प्राणी विज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विनय कुमार सिंह तथा सैंट जेवियर्स कॉलेज, रांची की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रिया श्रीवास्तव हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए कहा कि यह पुस्तक शोधार्थियों और कीट वैज्ञानिकों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने प्रो. विनय कुमार सिंह एवं डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के अथक परिश्रम की सराहना की और उन्हें आगे गहन शोध और अकादमिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया।
प्रो. विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुस्तक में न्यूक्लियर प्रोटीन कोडिंग पर आधारित नए वर्गीकरणों का उल्लेख है। साथ ही होस्ट-प्लांट रेजिस्टेंस में डिफेंस मैकेनिज्म पर चर्चा की गई है। यह पुस्तक कीट विज्ञान के नए आयामों को शामिल करते हुए कुल 10 अध्यायों पर आधारित है। पुस्तक सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच की खाई को भी पाटने का प्रयास करती है।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर प्रतिकुलपति तथा अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो शांतनु रस्तोगी, प्रो अजय सिंह, प्रो वीना बत्रा कुशवाहा, प्रो केशव सिंह, लेखक डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, डॉ महेन्द्र कुमार सिंह, डॉ दीपेन्द्र मोहन सिंह सहित प्राणी विज्ञान विभाग के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

11 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

12 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

13 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

13 hours ago