मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्त 108 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न

विधायक मेंहदावल, विधायक धनघटा व सीडीओ ने कार्यक्रम में पहॅुचकर नव-दम्पत्तियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘‘ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह ’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित एक मैरेज लॉन में 108 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज से जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के कुशल दिशा-निर्देशन में सकुशल सम्पन्न। सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेशचन्द्र चौहान व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब के बेटियों की शादी सम्पन्न करायी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बेटियों की आकान्क्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वंय वहन कर रही है। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के चौमुखी विकास की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और देश के नागरिकों को समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधा लाभार्थी तक पहॅच रहा है। विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुए कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरुरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब लड़कियों की शादी के लिये सबसे अच्छी पहल है और अब कोई भी गरीब परिवार अपने लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नही महसूस करेगा, क्योकि इसमें शादी का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलो को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया। उन्होंने बताया कि आज सम्पन्न इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के कुल 108 जोड़ो का जिसमें 105 जोड़ों का हिन्दु धर्म की परम्परा एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ गायत्री परिवार के विद्वान आचार्य/पंडितों के द्वारा सम्पन्न कराया गया तथा 03 जोड़े का मुस्लिम धर्म की परम्परा के अनुसार मौलवी/काजी द्वारा निकाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहार स्वरूप लड़की के खातें में रुपए 35 हजार धनराशि सहित पायल, विछिया, वर्तन सेट, वर-वधू को कपड़ा, अटैची, गैस चूल्हा इत्यादि दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसमें प्रति जोड़ो पर प्रदेश सरकार द्वारा 51 हजार रूपये खर्च करने की व्यवस्था की गयी है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी जनप्रतिनधिगणों एवं आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पीडी संजय कुमार नायक, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

15 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago