शिव महापुराण के पंचम दिवस पर शिव पार्वती के विवाह का वर्णन किया गया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोहनाग धाम में चल रहे शिव पुराण कथा के पांचवे दिन कथा व्यास व्रजेश मणि ने आये हुए श्रद्धालुओं को शिव पार्वती के विवाह का रसपान कराया,उन्होंने बताया कि,जब माता सती ने अपने शरीर का परित्याग किय तो भगवान शिव से यह प्रार्थना किया की मुझे अगले जन्म में भी आपका संयोग प्राप्त हो। वही सती हिमालय राजा के घर पर पधारी । मैया पार्वती ने भगवान शिव का कठोर व्रत किया, जिसमें सप्तर्षियों के द्वारा परीक्षा लेने पर मैया को आशिर्वाद मिला।आगे भगवान भोलेनाथ ने ब्राह्मण के वेश में मैय्या का परीक्षण किया, और वरदान दिया कि हम आपका पाणीग्रहणं करेंगे। ब्रह्म जी के कहने पर पर्वत राज हिमालय ने भगवान शिव को लग्न पत्रिका देकर मंगल लग्न के लिए आग्रह किया।
तत्पश्चात् भोलेनाथ के लग्न का निमंत्रण नारद जी ने सभी देवताओं को दिय। सुन्दर बारात सजी जिसमें अलग- अलग गणनायक अपने कोटि कोटि गणों के साथ विवाह में बाराती बने। सभी देवगणों ने अपने परिकरों को साथ लिया, भूत, प्रेत, वेताल, मारीगण, भैरव, खेचर आदि भी बाराती बने। सर्व प्रथम राजा हिमालय ने बारात का स्वागत किया तत्पश्चात गर्गाचार्य जी के नेतृत्व में ब्रम्हादिक देवों की उपस्थिति में यह मंगल विवाह संपन्न हुआ।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

7 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

8 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

8 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

9 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

9 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

14 hours ago