एक प्रयास ताकि कोई भूखा न सोए
बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।, एक प्रयास ताकि कोई भूखा न सोए, इस ध्येय के साथ पूर्व में संचालित की जा रही श्री महाराजा अग्रसेन की रसोई, जो कोविड के समय से बाधित चल रही थी, एक बार फिर से शुरू की जा रही है। अग्रवाल सभा बलरामपुर द्वारा संचालित की जाती रही श्री महाराजा अग्रसेन की रसोई का पुनः शुभारंभ दिनाँक 15 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को पूर्व की भांति सायं 7.00 बजे से श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर आनंदबाग के मुख्य प्रवेश द्वार पर किया जा रहा है।
इसमें जरूरत मंदों को ₹ 5/- में भर पेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह रसोई अपने निश्चित स्थान व समय अनुसार निरंतर प्रत्येक मंगलवार को की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा के जन सम्पर्क अधिकारी सौम्य अग्रवाल ने बताया की बहुप्रतीक्षित इस रसोई के पुन: संचालन की सहमति कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से होने के पश्चात सदस्यों द्वारा इसके संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसके लिए रसोई संचालन कमेटी का गठन करके उसके द्वारा सभी गतिविधियों को सुदृढ़ता के साथ सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
उक्त कमेटी में अग्रवाल सभा बलरामपुर के सचिव मनीष तुलस्यान, सहसचिव विनोद बंसल एवं आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शरद अग्रवाल, भवन अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के साथ व्यवस्थापक निर्मल गोयल सहित अन्य सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…