परिणय सूत्र बंधन मांगलिक कार्य है,
जिसे सीधी भाषा में विवाह कहते हैं,
डीजे पर नाचना गाना, मद्यपान तथा
हुल्लड़पन को विवाह नही कहते हैं।

संबंधी,मित्र, बराती,नाचते लोगों पर,
पैसा लुटाने को विवाह नही कहते हैं,
विवाह वाले घर में कई कई दिन तक
धूम मचाने को विवाह नहीं कहते हैं।

विवाह बेदी के मंडप के नीचे मंत्र
उच्चारण के साथ देवी देवताओं का
आवाहन करने की वैदिक विधि को
संपन्न कराने को विवाह कहते हैं।

जब पान सुपारी की ज़रूरत होती है,
तो अरे, भूल गए हम सब कह देते हैं,
जबकि कई महीने पहले से ही विवाह
की ज़ोरदार तैयारी हम करते रहते हैं।

विवाह की नहीं कदाचित दिखावे की,
वह भी कर्जा ले लेकर तैयारी होती है,
हमारे ऋषियों ने जो विवाह के लिए
ज़रूरी कहा है हमें अवश्य करना है।

ठीक है अब तक लोगों के विवाह में
खाया है तो खिलाना भी पड़ता ही है,
समयानुसार रीति रिवाज बदल गए हैं,
अब समाज को दिखावे से बचना है।

आदित्य दिखावा करना है, खूब करो
जो विवाह के लिए असली परम्परा है,
वह रीति रिवाज गौण न होने पायें,
जिसे सही मायने में विवाह कहते हैं।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago