किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुन निस्तारण के दिए निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि भवन सभागार में किसान दिवस की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उसका शीघ्र निस्तारण किया जाए। खासकर कृषि, सिंचाई व बिजली विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से किसान भाइयों की बातों का ख्याल रखने को कहा। इस अवसर पर किसानों ने कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

किसान अखिलेश सिंह सहित अन्य किसानों ने जनपद में अभी तक मंसूर,चना का क्रय केंद्र न खुलने का मामला उठाया और कहा कि जनपद के बहुत से किसान अपनी फसल नहीं बेच सके हैं। इस पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ, नैफेड और पी०सी०एफ के अधिकारियों से सवाल जवाब किया तो बताया गया कि जनपद में पी०सी०एफ ही इन फसलों की खरीद करती है। जिलाधिकारी ने पी०सी०एफ० के एम डी से फोन पर बात की और संबंधित अधिकारी को अगले तीन-चार दिन में क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया। किसानों द्वारा एक मामला उठाया गया कि बहुत से किसानों का घर टाउन एरिया में पड़ता है लेकिन खेती वे ग्रामीण क्षेत्रों में करते हैं जिससे फ्री ट्यूबवेल की सब्सिडी का लाभ उन्हें नहीं मिल पाता है। इस पर जिलाधिकारी ने शासन स्तर पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। किसान ब्रह्मानंद तिवारी ने बताया कि बारिश के कारण उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा इसका सर्वे भी कराया गया लेकिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अब तक नहीं मिला है। इस पर जिलाधिकारी ने एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट को अब तक जनपद में कराए गए सारे सर्वे रिकॉर्ड और कितने किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया गया,की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी के यहां प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

एक किसान द्वारा बताया गया कि मनियर बांसडीह मार्ग पर दहताल में पानी जमा हो जाने से आसपास के किसानों का 500 से 1000 हेक्टेयर की एक सीजन की फसल का नुकसान होता है। यदि सिंचाई विभाग द्वारा वाटर लिफ्टिंग लगाकर इसके पानी को घाघरा में ट्रांसफर करवा दिया जाए तो किसानों का भला हो जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को अपने स्तर और शासन स्तर पर कार्रवाई कर किसानों की समस्या को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा कुछ किसानों ने नई वेइंग मशीन के द्वारा राशन वितरण में अंगूठे ना लगने, निःशुल्क बीज वितरण, आगामी सीजन के लिए उर्वरक स्टॉक, बिजली विभाग से कनेक्शन, ग्रीन फील्ड के आसपास भूमि वितरण के संबंध में और निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से नये उद्योग लगाने संबंधी आने वाली विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अगली बैठक से पहले सभी का समुचित निराकरण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी बैठक के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं रखी है, उसकी अगली बैठक से पहले तक समाधान करके आएँ, तभी इस किसान दिवस की बैठक सार्थकता सिद्ध होगी। अन्य किसानों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, जिसके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज,उप निदेशक कृषि मनीष सिंह, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनपद के किसान भाई मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

4 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

4 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

6 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

6 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

6 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

6 hours ago