Newsbeat

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। बहराइच-नानपारा हाईवे पर भावनियापुर दुर्गापुरवा के पास ई-रिक्शा से जा रही एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर दो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर जिले के सुआगड़ा निवासी करीब 48 वर्षीय गायत्री देवी मटेरा थाना क्षेत्र में स्थित अपने मायके आई हुई थीं। मंगलवार को वह मटेरा चौराहे से ई-रिक्शा पर सवार होकर नानपारा बस स्टैंड जा रही थीं।

बाइक सवार दो बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र

बताया जा रहा है कि जब ई-रिक्शा भावनियापुर दुर्गापुरवा के पास टोल प्लाजा से पहले पहुंचा, तभी बाइक सवार दो युवक महिला के पास पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीना और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसओजी टीम

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नानपारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसओजी टीम और मटेरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बाइक सवार दोनों संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

मटेरा थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इलाके में चेकिंग बढ़ा दी गई है और पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

12 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

2 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

2 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

4 hours ago