पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज तक जर्जर सड़क, बस अड्डे तथा ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन के विस्तार सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह को पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर रात उनके गांव बरडीहा दलपत में हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया गया है।बताया गया कि शुक्रवार को नगरपालिका स्थित कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने बरहज क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता मझौलीराज में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान इन मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मोहन सेतु की बदहाली, बरहज के विकास, सोनूघाट-बरहज मार्ग की जर्जर स्थिति और रेलवे स्टेशन के विस्तार जैसे मुद्दों से क्षेत्र की जनता लंबे समय से परेशान है।उन्होंने कहा कि बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास की लगातार उपेक्षा से आहत होकर कांग्रेस अब क्षेत्र के सभी गांवों में बरहज विकास संवाद यात्रा शुरू करेगी। इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को जनता के बीच उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए अभियान चलाया जाएगा।रविप्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनहित और बरहज के विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने मोहन सेतु के निर्माण और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।इस दौरान मुन्ना सिंह, बृजेश सिंह, राजेश गौड़, उत्तम, उदयशंकर, प्रभात गुप्ता, कृष्णा सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, जितेंद्र सिंह, सुरेश, नगीना, रामदेव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की जानकारी दी गई।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

4 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

8 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago