
भागलपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दाह संस्कार में आए व्यक्ति की नहाते वक्त नदी में डूब जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति लार थाना क्षेत्र के मंगरैचा निवासी नंदलाल कुशवाहा पुत्र बसावान कुशवाहा उम्र लगभग 55 वर्ष है। भागलपुर के कालीचरण घाट पर स्नान कर रहे थे जिनकी डूबने से की मौत हो गई। जिसकी सूचना भागलपुर पुलिस चौकी को लगते ही मौके पर एस आई अरविंद, इजहार खान, मनीष चौहान, ने सिकंदर मछुआरा की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया और उसे मर्चरी हाउस देवरिया को भेज दिया। बताया जा रहा है कि दो लोग नहा रहे थे। अचानक पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। बहुत देर तक उनकी खोजबीन की गई।नंदलाल कुशवाहा पुत्र बसावन कुशवाहा ग्राम मंगरैचा जिला देवरिया थाना लार के थे।इनके चार बच्चे हैं । दो लड़के दो लड़कियां बिट्टू कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, काजल कुशवाह, माधुरी कुशवाहा।
More Stories
मुख्यमंत्री योगी ने निभाया वादा, महाकुंभ ड्यूटी करने वाले परिवहनकर्मियों को मिला 10-10 हजार रुपये का बोनस
चन्द्रशेखर की जेल डायरी जरूर पढ़े नई पीढ़ी, चरित्र से प्रेरणा भी ले: सुरेश कुमार खन्ना
धूम धाम से मनाइनर व्हील क्लब देवरिया सेंट्रल का स्थापना दिवस