प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खुलासा: हरखोड़ा ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत हरखोड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कठोर कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में 15 दिनों के भीतर जिला पंचायतराज अधिकारी के माध्यम से विस्तृत स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

गांव के निवासी मेराजुद्दीन सहित अन्य ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना में अपात्र व्यक्तियों को लाभ दिए जाने की शिकायत प्रशासन को भेजी थी। जिलाधिकारी ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला कृषि अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच रिपोर्ट में चौकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच आख्या के मुताबिक चार लाभार्थी—सुमन वर्मा, अमरावती, त्रिभुवन और रमनी—योजना के मानकों के अनुसार पात्र नहीं थे, फिर भी इन्हें तीनों किस्तों की धनराशि जारी की जा चुकी है।

यह बात सामने आई कि इन नामों का चयन ग्राम प्रधान अनीता की अध्यक्षता में हुई ग्राम पंचायत बैठक में किया गया था। इसके बाद पंचायत सचिव ने लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन, रजिस्ट्रेशन एवं जियो टैगिंग कराते हुए प्रथम किश्त जारी करने की प्रक्रिया पूरी की।
जिलाधिकारी ने इस पूरी प्रक्रिया को गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण और पारदर्शी योजना में अनियमितता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।

ग्राम प्रधान से पूछा गया है कि आखिर किस आधार पर अपात्र व्यक्तियों को लाभ दे दिया गया और पात्र लोगों की उपेक्षा क्यों हुई। प्रशासनिक सख्ती के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यह जांच और नोटिस सही दिशा में उठाया गया कदम है, जिससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र लोगों को उनका हक मिलेगा उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago