प्रदेश के सभी प्रमुख चौराहों पर दिलाएंगे महाराजा सुहेलदेव को सम्मान-महेन्द्र राजभर

प्रादेशिक सम्मेलन में अखिलेश यादव ने किया एसपी व एसएसपी के गठबंधन का ऐलान

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के साथ रहेगी, दोनों दलों का साथ अल्पकालिक नहीं बल्कि दीर्घकालिक होगा। हम हर स्तर पर महेंद्र राजभर और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का आगे बढ़ाकर सम्मान करेंगे। महेंद्र राजभर की सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी नई जरूर है, लेकिन महेंद्र राजभर दमदार नेता है और अपने कार्यकर्ताओं के लिए जोखिम उठाने वाले नेता हैं। हम सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के मुद्दों और लड़ाई से पूरी तरह सहमत हैं । हम सभी मिलकर आने वाले दिनों में संघर्ष के माध्यम से सभी वर्ग के पिछड़े पिछाङे गए लोगों की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।
यह कहना है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो राजधानी लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री किसान गन्ना संस्थान में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघर्ष बहुत बड़ी चीज है, कोई भी दल आसानी से नहीं बल्कि बहुत ही संघर्ष त्याग और समर्पण से चलता है। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं की संघर्ष की कोख से सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का उदय हुआ है, ठीक उसी प्रकार समाजवादी पार्टी भी संघर्षों के बल पर ही आज इस मुकाम पर पहुंची है। इसलिए समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का संबंध लंबे समय तक चलने वाला है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगे बढ़कर कार्यकर्ताओं का सम्मान भी करना पड़ता है।
यादव ने घोसी विधानसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे बुरे समय में जहां कुछ लोग हमें छोड़ कर दूर जा रहे थे वहीं कुछ लोग हमारे साथ आ रहे थे। दूर जाने वालों को यह पता नहीं था कि जमीन पर लोगों के बीच में रहने वाले एक ऐसे नेता और एक ऐसा दल हमारे साथ था, जिसने चुनाव में यह साबित कर दिया की समाज के लोगों में उसकी स्वीकार्यता अधिक है और उसने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 50 हजारी जीत दिलाई। यदि प्रशासन और शासन का उतना दबाव नहीं रहता तो शायद यह जीत एक लाख से भी अधिक की रही होती। अखिलेश यादव ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के मुद्दों को सराहते हुए कहा कि मुझे खुशी है की यह पार्टी जिन मुद्दों के साथ समाज में जा रही है और कार्य कर रही है वह सभी जमीनी मुद्दे हैं और समाजवादी पार्टी उसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि यह सही है की जातीय जनगणना होनी चाहिए और जनसंख्या के आधार पर हक और सम्मान मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठा प्रचार करके पिछड़े समाज के लोगों को सपा के खिलाफ भड़का रही है,कहते हैं कि 46 में 56 एसडीएम बने थे लेकिन सूची मांगने पर सूची ही जारी नहीं किया जाता है।
उन्होंने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके लोग सीधे साधे लोग हैं, इसलिए हम इन्हें इंतजार कराने का कार्य नहीं करेंगे बल्कि राजनीति में भी अपने साथ लाकर के उनको उचित राजनीतिक भागीदारी देने का कार्य करेंगे।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी समाज के दबे कुचले, शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित लोगों के उत्थान के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी। हम चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय नगर पालिका में स्थित मुख्य चौराहों पर मूर्ति स्थापना के माध्यम से सम्मान देने का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश भर के सभी पदाधिकारी का आवाहन किया की अपनी पूरी क्षमता से लगकर गांव में चौपाल लगाकर बूथ स्तर तक की कमेटी को मजबूत करना है, ताकि आने वाले दिनों में राजनीतिक भागीदारी के लिए हम अपने समाज के लोगों को लड़ाकर सदन में पहुंच सकें। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रति आभार प्रकट किया कि उन्होंने 1 वर्ष की नई पार्टी को अपने साथ गठबंधन में लिया है और खुलकर राजनीतिक भागीदारी देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने जिस तरह सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के सभी मुद्दों पर सहमति जताते हुए उनके लिए संघर्ष करने और समय आने पर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है इसके लिए मैं सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के तरफ से अखिलेश यादव के प्रति आभार प्रकट करता हूं।
सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर एवं संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर बलिराज राजभर ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, मनोज राजभर, रामदुलारे राजभर,अभयानंद बरनवाल,बङेलाल चौहान, मनोज चौधरी,जितू राजभर, प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच अरविंद राजभर,लल्लन राजभर, रामनिवास राजभर,गुड्डू तिवारी,बृजेश यादव आदि प्रमुख लोगों के अलावा हजारों की संख्या में प्रदेश भर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रेल हादसा: मानवरहित क्रॉसिंग पर गरीब रथ की चपेट में बाइक, पति-पत्नी और दो बच्चों समेत पांच की मौत

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

22 minutes ago

बहराइच में हिंसक जंगली जानवर का हमला, बचाने गया दूसरा ग्रामीण भी घायल, जिला अस्पताल रेफर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चनैनी में…

35 minutes ago

लक्ष्य प्राप्ति की राह

प्रेरक प्रसंग: मो.मोइजुद्दीन- झारखण्ड एक किसान के घर एक दिन उसका कोई परिचित मिलने आया।…

1 hour ago

पुरी जगन्नाथ मंदिर में 46 साल बाद रत्न भंडार के आभूषणों की होगी गिनती, जनवरी से शुरू होने की संभावना

पुरी/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे गए…

1 hour ago

सड़क सुरक्षा: प्रशासनिक आदेश से सामाजिक जिम्मेदारी तक

सड़क सुरक्षा आज महज़ यातायात नियमों का विषय नहीं रही, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता…

1 hour ago

त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, बिना दस्तावेज बढ़ई का काम कर रहे थे

गोमती/त्रिपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्रिपुरा पुलिस ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

1 hour ago