संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा गठित टीम उप जिलाधिकारी एवं बीज निरीक्षकों की टीम के द्वारा जनपद के तीनों तहसीलों में बीज बिक्री केंद्रों पर छापा की कार्रवाई की गई।
धनघटा तहसील में जिला कृषि अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, मेहदावल तहसील में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी एव उप जिलाधिकारी मेहदावल एवं खलीलाबाद तहसील में उप कृषि निदेशक तथा उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के टीम नामित की गयी थी।धनघटा तहसील में जिला कृषि अधिकारी के द्वारा मौर्य बीज भंडार, रामाशीष बीज भंडार, मनीष बीज भंडार, आईएफएसडीसी कृषक सेवा केंद्र उमरिया बाजार , सुधीर बीज भंडार , पूर्वांचल बीज भंडार ,दीप किसान सीड्स, विनोद सीड कंपनी, भारतीय खाद भंडार, प्रदीप बीज भंडार धनघटा एवं भारतीय कृषि बीज भंडार शनिचरा का निरीक्षण किया गया । दीप किसान सीड्स एवं विनोद सीड कंपनी धनघटा के द्वारा बीज बिक्री एवं स्टाक पंजिका उपलब्ध नहीं कराई गई जिस पर चेतावनी निर्गत की गई साथ ही मनीष बीज भंडार उमरिया बाजार द्वारा किसानों को रसीद नहीं दिए जाने पर कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया । इस प्रकार धनघटा क्षेत्र में गेहूं के 13 नमूना एवं सरसों के 6 नमूने गृहीत किए गए । इसी प्रकार मेहदावल तहसील क्षेत्र में तीन दुकानों का निरीक्षण करते हुए गेहूं के 2 नमूने ग्रहित् किए गए । सभी बीज विक्रेताओं को सचेत किया गया कि किसानों को बीज खरीद की रसीद दी जाए, प्रमाणित एवं आधारीय बीज ही बिक्री करें। रिसर्च बीज किसी भी दशा में बिक्री न किया जाए, यदि रिसर्च के नाम से कोई भी विक्रेता कोई बीज बेचता है तो उसके विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

10 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

10 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

10 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

10 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

10 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

10 hours ago