Categories: Uncategorized

कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरु

351 कन्याओं व महिलाओं ने माथे पर लिया कलश

धूम-धाम से निकला कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ कस्बा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व शांति व जन कल्याण की कामना को लेकर ठूठीबारी के डीह राजा मंदिर में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार की दोपहर यज्ञ स्थल से ढोल व नगाड़ों के साथ देवी-देवताओं के जयघोष के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यज्ञाचार्य वशिष्ठ पांडेय के नेतृत्व में सड़कहवां स्थित डीह राजा मंदिर के यज्ञ स्थल से कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकला गया। इसमें 351 कन्याएं व महिलाए पीताम्बर वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा कस्बा भ्रमण करते हुए चंदन नदी घाट पर जल भर कर वापस मंदिर परिसर के यज्ञ स्थल मे लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की गयी। वहीं डीजे व भक्ति धुनों पर युवा व छोटे बच्चे डांस करते चल रहे थे। कलश यात्रा में शामिल भक्तों के जयकारे से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसी के साथ ही यज्ञाचार्यो की उपस्थिति में नौ दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत की गई।
इस दौरान साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष जय शंकर उर्फ इंटू सिंह, ग्राम प्रधान अजय कुमार, गुड्डू यादव, अतुल रौनियार, बल्लू पांडेय, मनोज कुमार, कमल चौधरी, पप्पू रौनियार, धीरज चौधरी, धनंजय सिंह, अर्जुन रौनियार, विश्वास गोस्वामी, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

2 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

2 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

2 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

2 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

2 hours ago