सलेमपुर कोतवाली में दिखाया गया यूपी पुलिस नियुक्ति पत्र वितरण का लाइव प्रसारण

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)। रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज हुई, जब डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 60,244 नव चयनित आरक्षी नागरिक पुलिस को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सलेमपुर कोतवाली परिसर में भी किया गया, जहां भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया मानी जा रही है, जिसे योगी सरकार ने पारदर्शिता और रिकॉर्ड समय में पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

सलेमपुर कोतवाली में इस आयोजन का सीधा प्रसारण कोतवाली परिसर में बड़े स्क्रीन पर किया गया, जिसमें कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह, भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, उमाकांत मिश्रा,मनीष मिश्रा,जटाशंकर दुबे ,आदि क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान, तथा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की और पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

16 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

19 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago