बड़े आईपीओ में संस्थागत निवेशकों की भारी दिलचस्पी, QIB ने लगाया 1.97 गुना अधिक पैसा, निवेशकों को मिल रहा बेहतर रिटर्न

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। घरेलू शेयर बाजार में आ रहे बड़े आईपीओ (IPO) को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है और इसके पीछे सबसे बड़ी भूमिका संस्थागत निवेशकों की मानी जा रही है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) और गैर-संस्थागत निवेशक (NII) लगातार बड़े इश्यू में भारी मात्रा में निवेश कर रहे हैं, जिससे आईपीओ की सफलता सुनिश्चित हो रही है। इसका असर यह भी हो रहा है कि खुदरा निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और वे भी ऐसे इश्यू में भागीदारी कर रहे हैं।

16 दिसंबर को बंद होने वाले 10,600 करोड़ रुपये के आईपीओ में पहले ही दिन QIB श्रेणी में 1.97 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया, जबकि NII श्रेणी में 0.37 गुना बोली लगी। पहले दिन कुल 5,490 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। इस इश्यू में एंकर निवेशकों ने 3,021 करोड़ रुपये का निवेश किया, वहीं आईपीओ खुलने से दो दिन पहले 4,815 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके थे।

इस आईपीओ में एसबीआई, आदित्य बिड़ला समूह, ब्लैकरॉक और जेपी मॉर्गन जैसे बड़े संस्थागत निवेशकों की भागीदारी देखने को मिली। यह संकेत देता है कि मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में बड़े निवेशक आक्रामक रूप से पैसा लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS और चार PCS अधिकारियों के तबादले

अन्य बड़े आईपीओ की बात करें तो 5,421 करोड़ रुपये के मीशो (Meesho) आईपीओ में QIB ने अपने कोटे की तुलना में 123 गुना और NII ने 39 गुना अधिक निवेश किया। 3,600 करोड़ रुपये के टेनेको (Tenneco) आईपीओ में QIB की सब्सक्रिप्शन 174 गुना और NII की 42 गुना रही। वहीं, 6,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने वाली ग्रो (Groww) में QIB ने 22 गुना और NII ने 14 गुना निवेश किया। महंगे वैल्यूएशन को लेकर चर्चा में रहे 7,278 करोड़ रुपये के लेंसकार्ट (Lenskart) आईपीओ में भी QIB ने 40 गुना और NII ने 18 गुना ज्यादा पैसा लगाया।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का मूल्यांकन 1 लाख करोड़ से पार

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बाजार में सूचीबद्ध होने वाली देश की पांचवीं फंड हाउस कंपनी बनने जा रही है। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन करीब 1.07 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के लिहाज से यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जिसका AUM करीब 10 लाख करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें – जानिए मूलांक 1 से 9 तक आज किसका चमकेगा भाग्य

मूल्यांकन के लिहाज से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल अपने प्रतिद्वंद्वी एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की तुलना में सस्ती नजर आ रही है। जहां एचडीएफसी म्यूचुअल फंड 45.5 गुना आय पर कारोबार कर रहा है, वहीं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का मूल्यांकन 40.4 गुना है, यानी निवेशकों को करीब 10 फीसदी सस्ते दाम पर शेयर मिलने की संभावना है।

Karan Pandey

Recent Posts

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

1 day ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

1 day ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

1 day ago

योग महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में 21 जून को आयोजित…

1 day ago

डॉ. वी.के. सारस्वत होंगे डीडीयू के दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 का दीक्षान्त समारोह…

1 day ago

योग जनजागरूकता रैली में उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में…

1 day ago