देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय मे समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक मे वक्ताओं द्वारा जनपद में आये दिन हो रही हत्याओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए खराब कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की गयी।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि जनपद में आये दिन हो रही हत्याओं से दहशत का माहौल व्याप्त है। अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। जनपद में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र में पिछले दिनों एक निषाद युवक की लाठीयों से पीटकर और कल देर रात एक पाल समाज के युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई जिससे साफ प्रतीत हो रहा है की जनपद में पुलिस का इकबाल समाप्त हो गया है। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। अपराधी खुलेआम घटनाएं कर रहे है। दिन दहाड़े हत्यायें हो रही है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण है।
भाजपा सरकार की जुल्म ज्यादती के खिलाफ समाजवादी पार्टी हर स्तर पर लड़ रही है। यदि जल्द इन हत्याओं का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगी।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि देवरिया सहित पूरे प्रदेश में पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज के ऊपर अत्याचार बढ़ गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का पीडीए समाज भाजपा सरकार को सबक सिखा कर सत्ता से बेदखल करने का काम करेगा। बैठक में मुख्य रूप से मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव, इस्माइल अंसारी, मुन्ना यादव, विवेक भास्कर, योगेंद्र यादव, रामनरायण, नरसिंह यादव, दयाशंकर यादव, राहुल कन्नौजिया, सूरज कुशवाहा, रमेश आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चनैनी में…
प्रेरक प्रसंग: मो.मोइजुद्दीन- झारखण्ड एक किसान के घर एक दिन उसका कोई परिचित मिलने आया।…
पुरी/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे गए…
सड़क सुरक्षा आज महज़ यातायात नियमों का विषय नहीं रही, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता…
गोमती/त्रिपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्रिपुरा पुलिस ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…