नवीन नामांकन व उपस्थिति बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश:डीएम

जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिला अधिकारी ने स्कूलों में अधिक से अधिक नवीन नामांकन हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को नामांकन के साथ-साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। इस कार्य हेतु उन्होंने आवश्यक होने पर खंड विकास अधिकारियों तथा ग्राम प्रधानों से भी सहयोग लेने को कहा। परिषदीय विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की सक्रियता भी बढ़ाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में तैनात सफाई कर्मी सबसे पहले विद्यालयों की साफ सफाई करें, उसके बाद ही कोई कार्य करें। इसके अलावा नियमित विद्यालयों की साफ सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके शिक्षा क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस काम में उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी का सहयोग भी लेने को कहा। इसके अलावा उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की निर्देश दिए, जिससे परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने हेतु अभिभावक प्रेरित हो सके।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में गैर शैक्षणिक गतिविधियों खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन नियमित रूप से करने को कहा जिससे बच्चों का मन स्कूल में लगे। इस दौरान उन्होंने कायाकल्प के तहत कराए जा रहे कार्यों, अध्यापकों की उपस्थिति, अब तक हुए नवीन नामांकन आदि के बारे में भी विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

7 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

10 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

11 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

21 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

23 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago