नब्बे प्रतिशत वाला प्रतियोगिता
पास कर बाबू जी ही बन पाता है,
उससे कम प्रतिशत वाला अधिकारी
बनकर बाबुओं पर हुक्म चलाता है।
मस्ती से पास होने वाला राजनीति में
मंत्री बन अधिकारी पर हुक्म चलाये,
फेल परीक्षा में होकर माफिया डॉन
बन नेता मंत्री को भी पाठ पढ़ाये।
कभी नहीं स्कूल गया जो साधू संत
बन हम सबका भविष्य बतालाता है,
जेल गया नेता विधायक व साँसद
देश में मंत्री, मुख्य मंत्री बन जाता है।
वहीं देश का युवा वर्ग बिना किसी
गलती के जेल चला जाये तो वह
आजीवन सरकारी सेवा के लिए
अयोग्य होकर वंचित हो जाता है।
चाय बेचने वाले भारतीय राजनीति
में आकर लोकप्रिय नेता बन जाते हैं,
जिसने बारहवीं भी पास न किया हो,
वे भारत के शिक्षा मंत्री बन जाते हैं।
सरकारी क़र्मचारी तो सेवानिवृत्ति पर
पेंशन पाने के हक़दार नहीं पर भारत
के विधायक, सांसद, मंत्री आजीवन
दो दो पेंशन के अधिकारी हो जाते हैं।
सब सम्भव भारत में आरक्षण पाकर
गरीब और दलित कहाँ उठ पाता है
आदित्य आज गरीब तो और गरीब
व अमीर अधिक अमीर हो जाता है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…