रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से बहराइच को जोड़ने वाले 101.5 किमी लंबे नए राष्ट्रीय राजमार्ग-927 के उच्चीकरण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत लगभग 6969 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी।
इस परियोजना के तहत एनएच-927 को 8 लेन में विकसित किया जाएगा, जिससे लखनऊ राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के विकास को भी गति मिलेगी। सड़क के निर्माण के बाद बाराबंकी से बहराइच के बीच यात्रा समय करीब 2.5 घंटे से घटकर लगभग 1.25 घंटे रह जाएगा।
इस परियोजना की खासियत यह है कि इसमें मुख्य मार्ग के दोनों ओर दो-दो लेन और साथ में सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय और लंबी दूरी के वाहनों का आवागमन सुगम होगा। इसके अलावा घाघरा नदी पर 1130 मीटर लंबा 6 लेन का अत्याधुनिक पुल बनाया जाएगा, जो इस परियोजना का प्रमुख आकर्षण होगा।
जानकारी के अनुसार इस हाईवे का निर्माण कार्य अक्टूबर 2026 से शुरू होकर अक्टूबर 2028 तक पूरा होने की संभावना है। यह परियोजना भारतमाला कार्यक्रम के तहत प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

11 seconds ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

3 minutes ago

देवरिया पुलिस ने साइबर ठगी के दो पीड़ितों को वापस कराए ₹29,500

सुरौली में ₹4,500 और गौरीबाजार में ₹25,000 की धनराशि कराई गई वापस देवरिया (राष्ट्र की…

7 minutes ago

पशुओं की शत-प्रतिशत टैगिंग सुनिश्चित करें, भारत पशुधन ऐप पर रोजाना अपडेट हो डाटा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पशुपालन विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने…

18 minutes ago

विद्यालय खुला, लेकिन पढ़ाई के लिए नहीं पहुंचे बच्चे, कनैला में वैकल्पिक व्यवस्था पर उठे सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गड़वार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कनैला में विद्यालय तो निर्धारित समय…

21 minutes ago

चार महीने में दो बार क्षतिग्रस्त हुआ उग्रसेन सेतु, अब नए पुल की मांग तेज

मरम्मत के बावजूद आवागमन बना खतरा, सपा नेता विजय रावत ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन…

25 minutes ago