गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दक्षिणांचल में स्थित महन्थ रामाश्रय दास शिक्षण एवं शोध संस्थान जादो पाली, बांसगांव के बच्चों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके पूर्व बच्चों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्थान के निदेशक अञ्जनी कुमार राय द्वारा चाचा नेहरू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। शिक्षक भास्कर तिवारी द्वारा चाचा नेहरू के कार्यों को बताया गया। इस अवसर पर शिक्षक विजय नारायण यादव, ऋद्धि, अन्नू राय, मनीषा, शशिनाथ पाण्डेय, दिनेश पासवान, मनीष शर्मा व शिवम यादव, सताग यादव, आलिया, श्रेया मौर्या, वीर सिंह, सत्यम आदि ने उपस्थित रहे।
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…
उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…
देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…
फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…
फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…