बृहद कोविड टीकाकरण का होगा आयोजन-सीएमओ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने बताया है कि जनपद में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शासन द्वारा जनपद को 21 जनवरी 2023 को 15500 डोज़ कोविशील्ड वैक्सीन कोविड टीकाकरण हेतु उपलब्ध कराई गई थी। 27 जनवरी 2023 तक कोविड टीकाकरण वैक्सीन उपयोग के पश्चात् 11900 डोज़ कोविशील्ड वैक्सीन अवशेष है। 29 जनवरी को जनपद में बृहद कोविड टीकाकरण का आयोजन किया गया है, जिसमें जनपद के समस्त स्वास्थ्य इकाईयाँ, शहरी प्रा०स्वा०केन्द्र, जिला चिकित्सालय देवरिया सहित कुल 327 टीकाकरण सत्रों के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के कोविड टीकाकरण के किसी भी डोज़ से छूटे हुये व्यक्तियों तथा प्रिकाशन डोज की समायावधि पूर्ण कर चुके लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना है।
जनपद के समस्त नागरिकों को उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त के दृष्टिगत अधिक से अधिक संख्या में कोविड टीकाकरण, सत्र स्थल पर पहुँचकर टीका लगवाना सुनिश्चित करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

2 days ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

4 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

4 days ago