किसान यूनियन के पदाधिकारी ने प्रदर्शन के बाद सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के किसान कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल के प्रांगण में हुई,इस मौके पर किसानों व आमजन के विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेष चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष पती राम चौधरी ने बताया कि प्रत्येक महीने मे किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत जिला मुख्यालय पर किया जाता है। बैठक में वर्तमान में चीनी मिल में गान्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों के साथ घटतौली ना की जाए इसलिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए गन्ना तौल केदो पर जांच कर किसानों को उचित सुविधा प्रदान कराए जाने की मांग के साथ ही जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए दवा छिड़काव फागिंग मशीन खरीद कर ग्राम प्रधान व सचिवों के द्वारा घरों में छुपा दिया गया है। जिससे आमजन को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी की मिली भगत से जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से राशन वितरण प्रणाली के लिए फिंगर ई पास मशीन से राशन अहरित करने के बाद उसे दुसरे तौल मशीन से प्रत्येक यूनिट पर एक किलो की कटौती किए जाने जैसी समस्या को उठाया गया। इसके अलावा अन्य मांगों से संबंधित सात सूत्रीय ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार सुरेश चंद यादव को सौपा गया। किसान पंचायत में मंडल अध्यक्ष धर्मचंद महेश, दिनेश गुप्ता, लल्लन प्रसाद फौजी, मोहम्मद शाईद खान, आफताब आलम, कृष्ण कुमार साहू, लीला सिंह, राम रूप सिंह, सरोज सिंह, आफताब अहमद, दधीचि श्रीवास्तव, रानी देवी, कासिम खान, छेदी राम आर्या, रामसागर मिश्रा, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

23 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago