कानपुर से चली किसान संघर्ष यात्रा आज़मगढ़ पहुँची

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जमीन हमारी, टोल तुम्हारा नहीं चलेगा, के नारे के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अम्बेडकर नगर शाहगंज रोड टोल प्लाजा पर विरोध करते हुए पहुंची किसान संघर्ष यात्रा
30 नवम्बर को आज़मगढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में किसानों-मजदूरों के समर्थन में कानपुर से चली किसान-मजदूर संघर्ष यात्रा आज़मगढ़ पहुंची, मिल्कीपुर, पवई, माहुल होते हुए किसान संघर्ष यात्रा अम्बारी पहुंची। इस बीच जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं और पर्चा वितरण हुआ।
मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ संदीप पाण्डेय ने कहा कि पिछले 50 दिन से किसान-मजदूर कह रहे हैं कि, जमीन नहीं देंगे लेकिन सरकार बात नहीं सुन रही हैं।किसान संघर्ष यात्रा के जरिए हम किसानों-मजदूरों की आवाज़ पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, इस लड़ाई की जीत निश्चित है क्योंकि इस आंदोलन को महिलाएं चला रही हैं। इस देश के भूमि अधिग्रहण कानून का सरकार पालन नहीं कर रही, कानून के खिलाफ जाकर सर्वे का जो काम प्रशासन ने किया वो गैर कानूनी है।
यात्रियों ने एक स्वर में कहा कि, अगर आप जमीन बचाना चाहते हैं तो आपको इस आंदोलन का साथ देना होगा।
किसान संघर्ष यात्रा में कानपुर से केएम भाई, विशाल, रमेश, उन्नाव से सुषमा, शकुंतला, संतकुमार, राजेश, मुंशी लाल, कुमारा, लखनऊ से बृजेश यादव बागी, जवाहिर यादव शामिल हुए।
यात्रा का स्वागत किसान नेता राजीव यादव, वीरेंद्र यादव, अधिवक्ता विनोद यादव ने किया.

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

12 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

12 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

13 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

13 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

14 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

14 hours ago