का चुप साधि रहेउ हनुमाना

—-•—-

कृतज्ञ हृदय में चुम्बक जैसा
प्रेम और आकर्षण होता है।
हृदय की विनम्रता से मानव
चमत्कार भी कर पाता है॥

जीवन का हर दिन उम्मीदों
पर ही आधारित होता है।
और यही उम्मीदों का दिन
अनुभव देकर भी जाता है॥

संघर्ष बिना जीवन में सफलता
कहाँ कोई व्यक्ति पा सकता है।
हार नहीं मानूँगा, चुपचाप नहीं
बैठूँगा यह विश्वास काम आता है॥

सफलता श्रम से अर्जित करने वाले
अपना यशगान स्वयं कभी नहीं करते।
उनको मिली सफलता ही उनकी यश
गाथा दुनिया के लोग समझ सकते॥

जंगल का शेर अकेला हो
जंगल में दहाड़ कर रहता है।
सैंकड़ों भेड़ का झुंड शेर से
डरा दूर ही छिपा रहता है॥

इस सामाजिक जंगल में
शेर बने रहना उत्तम है।
भेड़ों का मुखिया बनने से
शेर बने रहना बेहतर है॥

अपने बल की ताक़त का
हमें नहीं पता चल पाता है।
बलशाली बनना है विकल्प,
जग का यही तक़ाज़ा है॥

जामवन्त कह सुनु हनुमाना ।
का चुप साधि रहेउ बलवाना॥
आदित्य अपनी क्षमता नहीं भूलें।
हम अपना बल सदा याद रखें॥

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भूजल संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान तेज, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…

11 hours ago

शहर का चर्चित होटल निर्माण मानकों पर फेल, प्रशासन की जांच में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…

11 hours ago

मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल

निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…

11 hours ago

बाढ़ पूर्व तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…

12 hours ago

अवर अभियंता के आश्वासन पर कांग्रेसियो ने श्रमदान वापस लिया

सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…

12 hours ago

मिट्टी के घर से संसद तक: रवि किशन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…

12 hours ago