के सी बोकाडिया की सीरियल सरदार : द गेम चेंजर 10 मार्च से डीडी नेशनल पर

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
भारत के लौह-पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन की उल्लेखनीय यात्रा अब टीवी धारावाहिक “सरदार : द गेम चेंजर” में जल्द देखने को मिलेगी। नसीब अपना अपना, प्यार झुकता नहीं और आज का अर्जुन जैसी ढेरों सुपरहिट फिल्मों के मेकर के सी बोकाडिया ने इस ऐतिहासिक सीरियल को प्रस्तुत किया है। जबकि उनके पुत्र राजेश बोकाडिया इस महत्वपूर्ण धारावाहिक के निर्माता हैं। 10 मार्च से यह धारावाहिक डीडी नेशनल पर हर रविवार सुबह 11:30 बजे और रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा। बी एम बी एंटर्टेंमेंट्स के बैनर तले यह सीरियल बनाया जा रहा है।
“सरदार : द गेम चेंजर” में रजित कपूर सरदार वल्लभभाई पटेल का टाइटल रोल कर रहे हैं। सीरियल का निर्देशन दयाल निहलानी कर रहे हैं। लेखिका गीता माणेक की पुस्तक ‘सरदार-द गेम चेंजर’ पर यह धारावाहिक बेस्ड है। इस किताब का विमोचन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। इस बुक में विस्तृत रूप से बताया गया है कि कैसे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 से अधिक रियासतों का भारत में विलीनीकरण किया।मुम्बई के नायगांव में स्थित शानदार सत्या ड्रीम स्टूडियो में यह टीवी सीरियल लॉन्च किया गया जहां इसकी शूटिंग जारी है। धारावाहिक में मणिबेन पटेल का किरदार राजेश्वरी सचदेव, वीपी मेनन का चरित्र राकेश चतुर्वेदी, महात्मा गांधी का रोल दीपक अंतानी, नेहरू का रोल संजय, जिन्ना का रोल राजेश खेरा और माउंटबेटन का रोल रिक मैक्लेन ने निभाया है। डीओपी आकाशदीप पाण्डेय, आर्ट डायरेक्टर प्रदीप और संगीतकार हरप्रीत हैं। सीरियल के प्रेजेंटर केसी बोकाडिया ने देश की एकता के सूत्रधार कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत के इतिहास में, सरदार पटेल का योगदान कभी भुलाया जाने वाला नहीं है। सरदार पटेल ने देश की स्वतंत्रता संग्राम में जितना योगदान दिया, उससे अधिक योगदान उन्होंने आजाद भारत को एकजुट करने में दिया।
रजित कपूर ने कहा कि यह कोई साधारण डेली सोप नहीं है, यह एक असाधारण धारावाहिक है और ऐसा सीरियल बनाना बहुत ही चैलेंज वाला काम है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago