10 मार्च को होगा शिलान्यास
गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को समस्त गाजियाबाद वासियों को बताते हुए खुशी हो रही है की गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण में आने वाली सारी अड़चनें दूर हो गई हैं, अब यह स्टेडियम जल्द बनकर तैयार होगा। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने के लिए पिछले 9 वर्षों से संघर्ष चल रहा था। स्टेडियम के लिए भूमि भी चिन्हित की जा चुकी थी, लेकिन कई कारणों से स्टेडियम का कार्य रुका हुआ था। अब गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर देश की राजधानी दिल्ली सीमा से लगे गाजियाबाद में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण में आने वाली अड़चन दूर कर दी है। बकायदा क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास 10 मार्च 2024, दिन रविवार को दोपहर 03 बजे राजनगर एक्सटेंशन में रेड कारपेट के सामने होने जा रहा है।
गाजियाबाद में बनने वाले स्टेडियम के निर्माण में हाईटेंशन लाइन और एफएआर से अड़चन आ रही थी। अब वीके सिंह के प्रयासों से यह दोनों अड़चन दूर हो गई हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की उपस्थिति में 10 मार्च को शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में 55 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। प्रथम चरण के दौरान चार सौ करोड़ तथा द्वितीय चरण के दौरान 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चारदीवारी निर्माण आदि के लिए साइट पर टेंडर अपलोड कर दिया गया है। अगले दो वर्ष 2026 तक स्टेडियम के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
जरूरत और आधुनिकता को देखते हुए स्टेडियम निर्माण का बजट बढ़ गया है। बीते नौ सालों के दौरान क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की लागत में लगभग 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। अर्थात शुरुआत में जहां निर्माण लागत साढ़े तीन सौ करोड़ आ रही थी, अब वह बढ़कर साढ़े चार सौ करोड़ पहुंच गई है। इस दौरान जनरल वीके सिंह ने कहा कि स्टेडियम के आरंभ होने से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि गाजियाबाद में आईपीएल मैच का आयोजन भी होगा। इस कार्य का रास्ता साफ होने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का आभार जताया हैं।
Ai निर्मित यूपी में मौसम का महा-अलर्ट! 31 अक्टूबर तक आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा,…
शादी से पहले सिर्फ प्यार नहीं, इन 6 मुद्दों पर सहमति भी है जरूरी लेखक:…
चक्रवात ‘अर्नब’ का महाखतरा! आंध्र तट पर 150 KM की रफ्तार से टकराने की आशंका…
✍️ नाइजीरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बंदूकधारियों ने…
मिर्गी का नाटक कर कैदियों ने किया हमला, 17 फरार; 13 गिरफ्तार, 9 जेल अधिकारी…
बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! सारण में निर्दलीय राहुल राज जीते, दरभंगा में JSP…