कार्तिक पूर्णिमा एवं ददरी मेला को नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होगा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। 14 नवम्बर को सायं 7 बजे कार्तिक पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यकम, भजन संध्या, ददरी मेला थीम सांग लांच आदि कार्यक्रम होगा। प्रणव सिंह कान्हा, विमल बावरा, अंजली उर्वशी की प्रस्तुति एवं कलाकार डांस स्टूडियो द्वारा नृत्य की प्रस्तुति किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन ने देते हुए बताया कि 18 नवम्बर को मध्यान्ह 12 बजे चेतक प्रतियोगिता के अन्तर्गत घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 20 नवम्बर की सायं 7 बजे से कवि सम्मेलन (अरुण जैमिनी, स्वयं श्रीवास्तव, गजेंद्र प्रियांशु, भुवन मोहिनी, सर्वेश अस्थाना, विकास बौखल) होगा। 21नवम्बर को दोपहर 1 बजे दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमे कुश्ती एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 24 नवम्बर को सायं 7 बजे भोजपुरी नाइट्स में अक्षरा सिंह तथा 26 नवम्बर से 29 नवम्बर 2024 तक खेल कूद प्रतियोगिता (बॉलीबाल, कबड्डी, फुटबाल, हॉकी महिला) का आयोजन होगा। 01 दिसंबर को कव्वाली (अल्ताफ राजा) तथा 08 दिसम्बर को ददरी महोत्सव समापन समारोह पर बॉलीवुड नाइट (आकांक्षा शर्मा ,प्ले बैक सिंगर) कार्यक्रम होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

4 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

6 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

6 hours ago