शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति पर अवैध अतिक्रमण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश

जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की बैठक हुई सम्पन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की बैठक जनपद कार्यालय पर हुई। जिसमें नगर के सक्सेना चौराहे पर स्थित इतिहास पुरुष शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति की साफ- सफाई की मांग करते हुए अवैध अतिक्रमण को नगर पालिका प्रशासन से हटवाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि शिब्बन लाल सक्सेना जनपद की पहचान हैं। नगर का मुख्य चौराहा उनके नाम से ही जाना जाता हैं। लेकिन विगत कुछ माह से मूर्ति के रख- रखाव को लेकर प्रशासन कोई रुचि नहीं ले रहा है जो असंतोषजनक हैं। पत्रकारों ने कहा कि मूर्ति के आस पास फ्लेक्स और बैनर लगाकर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया जा रहा है जो बर्दाश्त योग्य नहीं हैं। वही बैठक में पत्रकारों के हित को लेकर भी चर्चा की गई। महामंत्री विनय नायक ने चर्चा करते हुए कहा कि बैठक में पदाधिकारियों की उपस्थिति अति महत्वपूर्ण हैं। साथ ही क्लब के चारों तहसील अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि स्थानीय इकाई द्वारा रचनात्मक कार्यों को सुनिश्चित किया जाए और निष्पक्ष पत्रकारिता पर ध्यान रखा जाए। जनता और शासन प्रशासन के बीच पत्रकार का जो मुख्य कार्य है उसको जिम्मेदारी पूर्वक किया जाय। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दीपक शरण श्रीवास्तव, शैलेश पाण्डेय, सदर अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जितेंद्र बहादुर शाही, विनोद गुप्ता, अतुल जयसवाल, जाकिर अली, प्रभात जयसवाल, विकास रौनियार, प्रदीप गौड़, सुनील पाठक, परमेश्वर गुप्ता, राजकेश्वर, इनामुल्लाह, सत्येंद्र मणि, त्रिपाठी, आकाश त्रिपाठी, अजय पटेल, कृष्ण कुमार पांडेय, हरि प्रकाश पांडेय, डॉ सतीश पाण्डेय, विश्वामित्र मिश्रा, राकेश प्रजापति, मुराद अली, सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

23 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago