सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी कार्यकर्ताओं ने
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व प्रख्यात समाजवादी चिंतक विचारक ‘छोटे लोहिया’ स्व0 जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव सुनील निषाद ने किया।
जिलाध्यक्ष व उपस्थित पार्टीजनो ने क्रमानुसार छोटे लोहिया के चित्र पर पुष्प चढाकर उनके चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात उपस्थित पार्टी वक्ताओं ने स्व0 जनेश्वर मिश्र के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदानो का वर्णन किया।
जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश मे समाजवादी राजनीति की चर्चा हो तो स्व0 जनेश्वर मिश्र का नाम लिए बिना यह चर्चा पूरी नही होती है। 1933 को बलिया के शुभ नाथहि गांव मे पैदा हुए जनेश्वर मिश्र प्रखर समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के बड़े करीबी माने जाते थे । छात्र जीवन मे ही उनके ऊपर लोहिया के विचारों का गहरा प्रभाव पड़ गया। जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन त्याग बलिदान और समर्पण को समर्पित रहा । यह उनकी ईमानदारी और खुद्दारी ही थी कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी उनका अपना मकान नही था गाड़ी नही थी।
जनेश्वर मिश्र ने गैर बिरादरी के खिलाफ और जातीय भेदभाव के खिलाफ समाज को एकजुट करने का काम किया।
उन्होंने आगे कहा कि स्व0 लोहिया, स्व0 जनेश्वर, स्व0 बाबा भीम राव अम्बेडकर ,स्व0 मुलायम सिंह के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है और समाजवादी विचारधारा पर काम करते हुए दबे कुचले लोगो के उत्थान के लिए काम किया जाए।
इस गोष्ठी मे पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि,पूर्व जिला महासचिव डा0 आशिक अली,जिला उपाध्यक्ष एड0 उत्तम सिंह,देवेश चंद्र मिश्रा,आनंद प्रकाश यादव,जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी नंदेश्वर नंद यादव,हर्षित त्रिपाठी,डा0 सत्यम बाजपेयी,राम प्रताप गुप्ता, अर्जुन गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी,मयंक मिश्रा,डा0 गौरव यादव,रचित मिश्रा,मिथलेश यादव सहित तमाम पार्टीजन मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

3 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

3 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

4 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

4 hours ago