देवरिया बस स्टैंड का नही शुरु हुआ जल्द निर्माण तो कांग्रेसी करेंगे आंदोलन – अखिलेश प्रताप सिंह

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया बस स्टेशन पर प्रेस वार्ता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज से करीब दो साल से अधिक समय से देवरिया बस स्टेशन के नवनिर्माण के लिए पुराने भवन को तोड़ दिया गया। उसके बाद आज तक इसका निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है। जिसके कारण पूरे जनपद के लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उक्त बातें नगर के बस स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि इस समय बरसात व गर्मी का मौसम चल रहा है, पूरे परिसर में कहीं भी यात्रियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नही है।पुराने भवन को ध्वस्त करने के बाद करीब 30 महीने बाद भी बस स्टेशन के भवन व यात्री सुविधाओं के लिए कोई कार्य शुरू नही किया गया है जबकि परिवहन मंत्री ने तुरंत निर्माण कार्य करने के लिए घोषणा किया था। जनपद मुख्यालय होने व मेडिकल कॉलेज के कारण यहां गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों का हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन रोडवेज बस ही है। यहां के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का इस समस्या से कोई मतलब नहीं है। इस भाजपा सरकार के अधिकांश कार्य केवल कागजों मे हो रहे हैं, जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अगर एक महीने के अन्दर बस स्टेशन का निर्माण कार्य नही शुरू किया गया तो कांग्रेस जन इस समस्या को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राकेश, आनंद देव गिरि, वरुण राय,समीर पाण्डेय,आलोक त्रिपाठी राजन ,प्रेमलाल भारती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

3 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

3 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

4 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

4 hours ago