आईपीएस अंशिका वर्मा को एसएसपी के नेतृत्व में किया गया विदाई

कैंट सर्किल के स्टाफ ने भी मैडम का किया विदाई

नारी अब अबला नहीं, किसी के सहारे की जरूरत नहीं

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा को पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में एसएसपी के नेतृत्व में राजपत्रिक अधिकारियों ने किया विदाई । आईपीएस अंशिका वर्मा 18 दिसंबर 2023 को गोरखपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कोतवाली सर्किल का क्षेत्राधिकारी बनाया था लेकिन एक महीने बाद ही मानुष पारिक को बरेली जनपद का एसपी दक्षिणी बना दिया गया। तत्पश्चात अंशिका वर्मा को क्षेत्राधिकारी कैंट सर्किल का सीओ 4 फरवरी 2024 को बना दिया गया था। मंगलवार को शासन द्वारा इनके कार्यों को देखते हुए पदोन्नति समया अवधि से पहले करते हुए एसपी दक्षिणी बरेली बना दिया, बरेली जाने से पहले पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में राजपत्रित अधिकारियों ने भव्य विदाई समारोह आयोजन कर आईपीएस महिलाओं के लिए एक मिसाल है नारी अब अबला नहीं रही उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं। इन वाक्यों को असल जिंदगी में सच कर दिखाने वाली भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अंशिका वर्मा साहस की मूर्ति बनकर बदमाशों के छक्के छुड़ाने वाली फर्जी स्टांप व मनी म्यूल जैसे बड़े मामले का पर्दाफाश कर जालसाजों को जेल पहुंचाने के साथ ही वह अपनी बहादुरी और नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुकी हैं। तीन बहनों में सबसे छोटी 2021 बैच की आइपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली 2018 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी आगरा के फतेहपुर में अंडर ट्रेनिंग एसएचओ 18 अक्टूबर 23 को गोरखपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली सर्किल की सीओ 4 फरवरी 2024 को कैंट सर्किल की सीओ गोरखपुर में 10 महीने के अपने बेहतर कार्यकाल के बाद बरेली जनपद की एसपी दक्षिणी बनाई गई जिसे गोरखपुर वासी महिला आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा को सदैव याद करेंगे। विदाई समारोह में प्रमुख रूप से
पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक बसंत कुमार, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार तिवारी, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गौरव तिवारी, क्षेत्राधिकारी बांसगांव रवि प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी गोला रत्नेश्वर सिंह क्षेत्राधिकारी खजनी ध्रवेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गीडा प्रशाली गंगवार, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा अनुराग सिंह, एलआईयू सीओ देवी दयाल, आरआई हरिशंकर सिंह, सीए बाबू बसंत कुमार सहित शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

19 minutes ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

2 days ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

2 days ago