खजनी सीओ के आफिस में तैनात विवेचना मुंशी निलम्बित

मुंशी चार्जशीट पर कर रहा था एसपी का हस्ताक्षर

खजनी/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खजनी सीओ के आफिस में तैनात विवेचना मुंशी अपने सीओ के पर्यवक्षेण अफसर (एसपी) का हस्ताक्षर खुद ही बनाकर चार्जशीट दाखिल करने के लिए कोर्ट भेजता था। खुलासा होने पर अफसर हैरान हो गए। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर न सिर्फ मुंशी शनि चौधरी निलम्बित किया गया है, बल्कि केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मुंशी शनि चौधरी खजनी सोओ ऑफिस में दो साल से तैनात है। बीतें दिनों दो मामले की विवेचना पूरी होने पर चार्जशीट पर एसपी साउथ जितेन्द्र कुमार का हस्ताक्षर होने के बाद कोर्ट में दाखिल होने जाना था। मुंशी ने खुद ही एसपी का हस्ताक्षर बनाकर चार्जशीट दाखिल करने के लिए थाने के पैरोकार से सिविल कोर्ट में भेज दिया। कोर्ट में पेशकार ने चार्जशीट देखा और एसपी के हस्ताक्षर देख उन्हें हैरानी हुई, इसके बाद चार्जशीट वापस भेज दी गई। पेशकार ने एसपी को हस्ताक्षर के बारे में बताया, एसपी साउथ ने ऑफिस में फाइल चेक कराया तो पता चला कि खजनी सीओ ऑफिस से दोनों चार्जशीट अभी उनके यहां नहीं आई है। फिर सीओ ऑफिस से फाइल मंगाई गई तो उस पर अपना हस्ताक्षर देख एसपी भी हैरान हो गए। उन्होंने एक सप्ताह तक जांच कराकर आरोपी विवेचना मुंशी पर कार्रवाई की है। मुंशी ने दो साल के कार्यकाल में क्या-क्या कारनामा किए हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही जिस चार्जशीट को दाखिल करने के लिए फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया है, इससे किसको फायदा पहुंच रहा है, इस बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। मुंशी के साथ इस कृत्य में और कौन शामिल है, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

3 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

3 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

3 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

4 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

4 hours ago