डीएम के निर्देश पर उर्वरक केंद्रों पर की गई सघन छापेमारी

शिकायत के आधार पर एग्री जंक्शन अहिरौली का उर्वरक लाइसेन्स किया गया निलम्बित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश के परिपालन में जनपद के विकास खण्ड भटनी अन्तर्गत चाँदपार भटनी, वीरसिंहपुर, घांटी, शिव बनकटा अहिरौली एवं बैकुण्ठपर में स्थापित उर्वरक प्रतिष्ठान आशीष खाद भण्डार चाँदपार, पाण्डेय खाद भण्डार-चांदपार, कृषि सेवा केन्द्र वीरसिंह, किसान सेवा केन्द्र वीरसिंहपुर, बादुलाल चौरसिया भटनी बनवाल ट्रेडर्स भटनी, एग्री जंक्शन अहिरौली, कुशवाहा खाद भण्डार बैकुण्ठपुर, गुप्ता खाद भण्डार- बैकुण्ठपुर किसान बीज भण्डार बैकुण्ठपुर, हैदराबाद बीज भण्डार- बैकुण्ठपुर आदि दुकानो पर जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल द्वारा सघन छापे की कार्यवाही किया गया।
निरीक्षण के समय पाण्डेय खाद भण्डार, चाँदपार से सन्देह के आधार पर 01 सल्फर का नमूना ग्रहित किया गया तथा किसानो से प्राप्त शिकायत के आधार पर एग्री जंक्शन अहिरौली का उर्वरक लाइसेन्स निलम्बित किया गया। निरीक्षण के समय सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि जो किसान यूरिया के साथ अन्य उत्पादो को लेना चाहें उन्हीं कृषकों को यूरिया के साथ अन्य उत्पाद दिया जाय जो नही लेना चाहते उन्हें जबरजस्ती न दिया जाय। साथ ही साथ स्टाक वोर्ड / रेट बोर्ड व पी०ओ०एस० मशीनों की भी जांच की गयी तथा उर्वरक विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिये गये कि कृषको को उनके आधार कार्ड पर पी०ओ०एस० मशीन से ही उर्वरकों की बिक्री करें तथा कृषको को रसीद अवश्य उपलब्ध कराये। उर्वरक प्रतिष्ठानों पर हर हाल में फ्लैक्स बोर्ड (रेट बोड) लगाए तथा उर्वरक की मात्रा व दर अवश्य अंकित करें, अगर किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा अधिक दर पर या जबरन टैगिंग कर उर्वरको का विक्रय किया जाता है या कालाबाजारी की जाती है, तो उसके विरूद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि उर्वरक प्रतिष्ठानो पर छापे की कार्यवाही निरन्तर आगे भी जारी रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

1 hour ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

1 hour ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago