एसपी के निर्देशन में चला सघन चेकिंग अभियान

सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्ष द्वारा थाना क्षेत्र स्थित बार्डर पर नाकाबन्दी अभियान के तहत की गयी चेकिंग ।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में शांति/सुरक्षा/कानून व्यवस्था को सुदृढ़ तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दीपेन्द्र नाथ चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा टीम बनाकर दिनांक 09.03.2025 को समय 14.00 से 16.00 बजे तक “नाकाबन्दी चेकिंग अभियान” के तहत सघन चेकिंग की गयी ।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी शिवप्रताप सिंह द्वारा बनकटा पुलिस के साथ थाना बनकटा क्षेत्रान्तर्गत एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी द्वारा कोतवाली पुलिस के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बैरियर लगवाकर चेकिंग किया गया । “नाकाबन्दी चेकिंग अभियान” का मुख्य उद्देश्य चोरी की गाड़ी पकड़ना, तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई करना, मोडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाही, नाबालिकों द्वारा दो पहिया / तीन पहिया सवारी चलाने के खिलाफ कार्यवाही, महिलाओं बच्चियों पर फब्तियां करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करना रहा ।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग की गयी औऱ नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई ।

इस प्रकार जनपदीय पुलिस द्वारा उक्त चेकिंग अभियान के दौरान जनपद में कुल 90 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 2893 व्यक्तियों व 1973 वाहनों की चेकिंग की गयी और नियमों का पालन न करने वाले 819 वाहनों से लगभग 11 लाख का ई-चालान भी किया गया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

3 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

3 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

4 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

4 hours ago