तेंदुआ के हमले में मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत बाजपुर बनकटी गांव में सीताराम पुरवा गांव के निकट गन्ने के खेत में छिपे तेंदुआ ने मासूम पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा है। बाजपुर बनकटी गांव निवासी संदीप अपने परिवार के साथ गन्ने के खेत में गन्ना काटने गया था उनके साथ उनका लगभग 7 वर्षीय किशोर अभिनन्दन भी गया था जो खेत के निकट ही खेल रहा था और घर के बाकी सदस्य गन्ना काटने में व्यस्त थे तभी पड़ोस के गन्ने के खेत में निकलकर तेंदुआ ने मासूम पर हमला कर दिया जो मासूम को दबोचकर गन्ने में ले गया इस दौरान बच्चे को बचाने के लिए परिवार के लोग हाका लगाते हुए दौड़ पड़े तभी तेंदुआ मासूम को घायल कर सरयू नहर की ओर भाग गया जहां परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां चफ़रिया लेकर गए जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉ ने जवाब दे दिया जिसके बाद परिजन घायल किशोर को पीएचसी सुजौली ले गये जहां पर उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी जिसपर रेंजर आशीष गौंड के निर्देश पर बीट वन रक्षक अब्दुल सलाम ने मौके पर पहुचकर घटना का जायजा लिया। वहीं तेंदुआ की घटना से लोगों में दहसत का माहौल है लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago