भारत- नेपाल मैत्री महोत्सव 13 फरवरी को होगा आयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में महराजगंज महोत्सव के बाद फिर से रंगा रंग महोत्सव देखने को मिलेगा। भारत–नेपाल मैत्री को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव-2024 का आयोजन 13-14 फरवरी, 2024 को संस्कृति-पर्यटन विभाग उ०प्र० एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।
भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव-2024 के अन्तर्गत संस्कृतिक यात्रा सिद्धार्थनगर से होते हुए महराजगंज होकर अन्य जनपदों में जाकर सम्पन्न होगी। सांस्कृतिक यात्रा के महराजगंज जनपद में प्रवेश के अवसर पर 13 और 14 फरवरी को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के नोडल अधिकारी और एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भारत–नेपाल मैत्री को मजबूत करने और सीमावर्ती जनपदों में युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और देश प्रेम की भावना प्रवाहित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के 08 सीमावर्ती जनपदों में किया जा रहा है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और संस्कृति व पर्यटन विभाग भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन कर रहा है। महोत्सव में प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन अपराह्न 2:00 बजे किया जाएगा। 13 फरवरी को सबसे पहले मोहिनी द्वारा राई लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद नेपाल लाचे नृत्य और नेपाली धिमे नृत्य की प्रस्तुति नेपाल के विख्यात कलाकार त्रिनेत्र सिंह राणा द्वारा दी जाएगी। महोत्सव में “रघुबीरा” नृत्य नाटिका लखनऊ की निधि श्रीवास्तव प्रस्तुत करेंगी। जबकि मोहिनी द्विवेदी और दीपक त्रिपाठी लोक गायन करेंगे।
इसी प्रकार 14 फरवरी को भी केवट प्रसंग नृत्य नाटिका, वनटांगिया जनजाति लोक नृत्य शो, नेपाली जनजातीय लोक नृत्य, देश भक्ति लोक गायन, डाँस ऑफ यू०पी० (उ०प्र० के लोक नृत्यों पर फ्यूजन नृत्य शो) जैसे आकर्षक कार्यक्रमों का प्रदर्शन का प्रदर्शन विभिन्न विख्यात कलाकारों द्वारा किया जायेगा।
एसडीएम सदर ने बताया कि जनपद में प्रवेश से लेकर, आयोजन स्थल पर कार्यक्रम के दौरान एवं कार्यक्रम समाप्ति के बाद सांस्कृतिक यात्रा में जनपद की सीमा पर प्रस्थान के समय तक के लिए चिकित्सीय व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से संपादित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। साथ ही यात्रा के दौरान चिकित्सीय सुविधा हेतु चिकित्सकों की टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था तथा यात्रा के साथ पुलिस स्कोर्ट व्यवस्था आदि की भी व्यवस्था की गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से AI तक यूपी की छलांग, अब खेती में दिखेगा तकनीक का असर

यूपी में AI-सेमीकंडक्टर हब की नई तैयारी, कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य ग्रेटर नोएडा…

6 minutes ago

ओडिशा में बाढ़ का बड़ा संकट! एक लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में, CM माझी ने लिया हालात का जायजा

भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, 500 से अधिक राहत शिविर सक्रिय भुवनेश्वर (राष्ट्र की…

14 minutes ago

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

9 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

9 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

12 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

12 hours ago