Categories: Sportsखेल

IND vs BAN: अजेय रहते हुए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत, बांग्लादेश 41 रन से परास्त

दुबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई।

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

भारत की जीत के हीरो बने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 37 गेंदों पर 75 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनके साथ हार्दिक पंड्या ने 29 गेंदों पर 38 रन बनाकर अहम योगदान दिया। भारत ने पहले 10 ओवर में 96 रन बनाए, हालांकि मध्यक्रम लड़खड़ाया लेकिन टीम 168 तक पहुंच गई।

भारतीय गेंदबाजों का कमाल

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/pm-surya-ghar-free-electricity-scheme-install-solar-and-get-relief-from-electricity-bills/

बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई

बांग्लादेश की ओर से सिर्फ सैफ हसन ने संघर्ष किया। उन्होंने 51 गेंदों पर 69 रन बनाए और पांच छक्के जड़े। लेकिन बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे और कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारतीय गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश की पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई।

एशिया कप फाइनल में भारत

इस जीत के साथ भारत ने अजेय रहते हुए एशिया कप 2025 का फाइनल टिकट पक्का कर लिया है। सुपर-4 अंक तालिका में भारत 4 अंकों और 1.357 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। भारत का अगला मुकाबला 26 सितंबर को श्रीलंका से होगा, जिसे टीम फाइनल से पहले अभ्यास मैच की तरह खेलेगी।

करो या मरो का मुकाबला: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

अब सुपर-4 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 25 सितंबर को वर्चुअल नॉकआउट खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम भारत के साथ 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में भिड़ेगी। श्रीलंका पहले ही सुपर-4 से बाहर हो चुकी है।

यह भी पढ़ें – https://ce123steelsurvey.blogspot.com

Karan Pandey

Recent Posts

होलिका दहन 2026: अहंकार की राख पर जली आस्था की ज्योति, सत्य की जीत का संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होलिका दहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य, भक्ति और…

19 minutes ago

मिडिल ईस्ट संकट: 14 देशों से निकलने का अलर्ट

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त स्ट्राइक्स के बाद हालात बेहद…

28 minutes ago

महामृत्युंजय मंत्र: भय से मुक्ति और आत्मबल का दिव्य पथ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। “ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…” — यह केवल एक मंत्र नहीं,…

1 hour ago

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

3 hours ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

3 hours ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

3 hours ago