Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा है, जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा सुर्ख लाल और नारंगी आभा में नजर आएगा। यह खगोलीय घटना तब होती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर अपनी छाया चंद्रमा पर डालती है।
पूर्ण चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा के दिन ही संभव है, जब तीनों खगोलीय पिंड लगभग एक सीध में होते हैं। जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की गहरी छाया (उम्ब्रा) में प्रवेश कर जाता है, तब पूर्ण चंद्रग्रहण होता है।

क्यों लाल दिखता है चंद्रमा?

पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा का लाल दिखाई देना एक वैज्ञानिक प्रक्रिया का परिणाम है।
जब सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरता है, तो नीली रोशनी ज्यादा बिखर जाती है, जबकि लाल और नारंगी तरंगदैर्घ्य कम बिखरते हैं। यही लाल रोशनी पृथ्वी के वातावरण से मुड़कर चंद्रमा तक पहुंचती है और उसे रक्तिम रंग प्रदान करती है।
इसी वजह से इसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

ये भी पढ़े – United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

ग्रहण का समय

आरंभ: दोपहर 3:20 बजे
समाप्ति: शाम 6:48 बजे

भारत में अधिकतर जगहों पर चंद्रमा उदय के समय अंतिम चरण दिखाई देगा
पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पूर्ण अवस्था की अंतिम झलक स्पष्ट देखी जा सकेगी।
दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई और कन्याकुमारी में यह करीब 30 मिनट तक दिखाई दे सकता है।

किन देशों में दिखेगा?

यह पूर्ण चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में अलग-अलग चरणों में दिखाई देगा। अनुमान है कि दुनिया की लगभग 40% आबादी इस खगोलीय घटना का कम से कम एक हिस्सा देख सकेगी।

खास क्यों है यह ग्रहण?

• साल 2028 के बाद ऐसा संयोग फिर बनेगा
• वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए दुर्लभ अवसर
• बिना किसी विशेष उपकरण के नंगी आंखों से देखा जा सकता है

ये भी पढ़े – IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

Karan Pandey

Recent Posts

सात मौतों से गरमाई सियासत: सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने ‘ट्रिपल-इंजन’ सरकार से मांगी जवाबदेही

‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…

14 minutes ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

32 minutes ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

53 minutes ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

1 hour ago

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

14 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

14 hours ago