Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए सरकार और एयरलाइंस सक्रिय हो गई हैं। हमलों के कारण कई देशों में उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी। ऐसे में अब इंडिगो 3 मार्च 2026 से जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट्स संचालित करेगा।

सिविल एविएशन मंत्रालय के अनुसार, यह रिलीफ ऑपरेशन जरूरी मंजूरी और मौजूदा एयरस्पेस की स्थिति पर निर्भर करेगा। इंडिगो जेद्दा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल के साथ समन्वय कर यात्रियों की वापसी सुनिश्चित करेगा।
भारत और खाड़ी क्षेत्र के बीच अन्य एयरलाइंस भी एयरस्पेस की शर्तों के आधार पर सीमित परिचालन कर रही हैं।

ये भी पढ़े – IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

Air India Express मस्कट से फिर शुरू करेगा ऑपरेशन

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 3 मार्च से मस्कट से अपनी उड़ान सेवाएं फिर शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन के मुताबिक मस्कट से दिल्ली, कोच्ची, कोझिकोड, मुंबई और तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ानें संचालित की जाएंगी।

पहली फ्लाइट तिरुचिरापल्ली के लिए सुबह 10:25 बजे रवाना होगी। यात्रियों को अपनी उड़ानों की ताजा जानकारी एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने की सलाह दी गई है।

कई खाड़ी देशों के लिए उड़ानें रद्द

एयरलाइंस के अनुसार बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूएई के लिए कई उड़ानें 3 मार्च 2026 तक रद्द रहेंगी। एयरलाइंस ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
सरकार ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

ये भी पढ़े – Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Karan Pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

15 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

16 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

16 hours ago