Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय खबरेमिडिल ईस्ट संकट: 14 देशों से निकलने का अलर्ट

मिडिल ईस्ट संकट: 14 देशों से निकलने का अलर्ट

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त स्ट्राइक्स के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। बढ़ते हमलों और सुरक्षा खतरों के बीच अमेरिकी प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 14 देशों में रह रहे अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है।

US State Department की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि “सीरियस सेफ्टी रिस्क्स” को देखते हुए अमेरिकी नागरिक उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट या अन्य साधनों से तुरंत वहां से निकल जाएं।

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला

ताजा घटनाक्रम में Riyadh स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया। सऊदी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इमारत में हल्की आग लगी और कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दूतावास ने रियाद, जेद्दा और धहरान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को “Shelter in Place” यानी घर के अंदर सुरक्षित रहने की सलाह दी है। दूतावास परिसर में आने से भी मना किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आग और धुएं के दृश्य सामने आए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़े – Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

14 देशों के लिए ट्रैवल अलर्ट

एडवाइजरी में जिन देशों का नाम शामिल है, वे हैं:
Bahrain, Egypt, Iran, Iraq, Israel, West Bank और Gaza Strip, Jordan, Kuwait, Lebanon, Oman, Qatar, Saudi Arabia, Syria, United Arab Emirates और Yemen

स्टेट डिपार्टमेंट ने स्पष्ट किया है कि कई एयरपोर्ट बंद हैं और फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं, लेकिन जो कमर्शियल ऑप्शन उपलब्ध हों, उनका तुरंत उपयोग किया जाए।

इमरजेंसी टास्क फोर्स एक्टिव

अमेरिका ने अपने नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए इमरजेंसी टास्क फोर्स सक्रिय कर दी है। हालांकि फिलहाल प्राथमिकता कमर्शियल फ्लाइट्स के जरिए निकासी पर है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो यह संकट पूरे खाड़ी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़े – Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments