उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट: अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों के भीतर कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने और आंधी-तूफान की भी संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों और खुले क्षेत्रों में मौजूद लोगों को सुरक्षा बरतने की अपील की गई है।

किस-किस जिले में अलर्ट:


लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, देवरिया, गोंडा, बस्ती समेत पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के जिलों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं और नमी के कारण यूपी में बारिश का दौर शुरू हो रहा है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

4 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

4 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

24 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago