सड़क हादसा: बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अनियंत्रित पार्किंग बनी वजह

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, भाटी गांव निवासी 35 वर्षीय जयश्री राजभर सिकंदरपुर बाजार से खरीदारी कर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगरा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक मारुति कार से टकरा गई।

यह भी पढ़ें – दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबीं आठ बच्चियां, तीन की मौत, एक लापता

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयश्री राजभर के सिर में गहरी चोटें आईं और उनका पैर टूट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे अनियंत्रित वाहन पार्किंग को हादसे की बड़ी वजह बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें – “अखिलेश यादव का सवाल: दीपोत्सव की जगमगाहट या सरकारी दिखावा?—क्रिसमस से तुलना कर बोले, ‘सीखो रोशनी का असली अर्थ”

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago