रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र को पेट्रोल डालकर जलाया, मासूम की मौत – पिता ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

कटिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत अंतर्गत कचौरा गांव में रास्ते के विवाद ने रौंगटे खड़े कर देने वाला रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने 12 वर्षीय मासूम और उसके पिता पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस दर्दनाक वारदात में बेटा जलकर मौके पर ही दम तोड़ बैठा, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलसकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

मृतक की पहचान सुनील कुमार (12) के रूप में हुई है, जबकि उसके पिता राम कल्याण मंडल 70% से अधिक झुलसने के कारण ICU में भर्ती हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों रात में घर के आंगन में सो रहे थे कि अचानक चीख-पुकार मच गई। जब तक परिवार के लोग बाहर आते, चारों ओर आग की लपटें फैल चुकी थीं।

आग में तड़पता मासूम और आखिरी बयान
मृतक के चाचा सतीश कुमार मंडल ने बताया कि उन्होंने जब दरवाजा खोला, तो सुनील जलते हुए दर्द से कराह रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जाते-जाते सुनील ने बताया कि उसके पिता ने हमलावर को पहचान लिया था।

पुराना विवाद और खुलेआम धमकी
परिजनों ने गांव के ही घनश्याम नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। बताया कि कुछ दिन पहले रास्ते को लेकर उसका विवाद हुआ था। उसी दौरान उसने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे वह पेट्रोल लेकर आया और सोते समय पिता-पुत्र पर डालकर आग लगा दी।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिवार का कहना है कि घटना की आशंका को लेकर रात में कई बार पुलिस को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने केवल FIR दर्ज कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। मौके पर कोई नहीं पहुंचा। परिजनों का दर्द है कि अगर समय रहते पुलिस पहुंच जाती, तो शायद यह भयावह हादसा टल सकता था।

गांव में इस घटना के बाद से दहशत और गम का माहौल है। हर कोई यह सवाल उठा रहा है कि आखिर एक रास्ते के विवाद की आग में इतनी मासूम जानें क्यों झोंक दी गईं।

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

2 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

2 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

2 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

3 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

3 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

3 hours ago