कलेक्ट्रेट सभागार में लघु सिचाई विभाग सम्बन्धित आवश्यक बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिल्ट सफाई,जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय भूजल संरक्षण मिशन, नलकूप, राष्ट्रीय औद्योनिक मिशन, लघु सिंचाई विभाग संबंधित आवश्यक बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई के संदर्भ में बोरिंग हेतु किसानों के चयन का आधार, बिजली कनेक्शन आदि की जानकारी ली। इस संदर्भ में परियोजना निदेशक को स्थलीय निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को इस संदर्भ में वास्तविक स्थिति जानने हेतु, विकास खंडों में सचिव के माध्यम से जांच कराए जाने हेतु कहा गया। बैठक में राजकीय नलकूपों के संचालन के संदर्भ में भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां मोटर खराब हुए हैं, उनकी सूचना निकाली जाए व इस संदर्भ में जांच की जाए तथा संबंधित मोटर की मरम्मत कराई जाए।
गेंद सिंह गन्ना प्रजनन व अनुसंधान केंद्र के संदर्भ में जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि, अनुसंधान केंद्र में ड्रेनेज की महत्वपूर्ण समस्या के मुद्दे को निस्तारित किया जाए।
जिला औद्योगिक मिशन के तहत जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि, किसानों के बीच जाएं व जनपद में ड्रैगन फ्रूट, स्ट्राबेरी और अन्य विभिन्न फल व सब्जी जो किसानों की आय बढ़ा सकें, इसके संबंध में जागरूकता का प्रसार करें। इस संदर्भ में वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाए। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया जाए और जनपद कुशीनगर के पोटेंशियल को बढ़ाया जाए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

6 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

9 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago