खुद का किरदार ढूँढ रहा हूँ

क्या दूसरों की कहानी में मैं
खुद के किरदार ढूँढ रहा हूँ,
क्या मैं नि:शब्द हो गया हूँ,
इसलिए कुछ शब्द ढूंढ़ रहा हूँ।

पर मेरी कहानी दूसरे से ज़्यादा
स्वयं मेरे ऊपर ही लागू होती है,
दूसरे अगर इसमें अपनी छवि भी
देख पाते हैं, मुझे ख़ुशी होती है।

अपना अस्तित्त्व तो अपना होता है,
उसे दूसरे से जोड़ना तो भूल होती है,
रिश्तों की बात तो भरोसे से होती है,
हर रिश्ते की एक मर्यादा जो होती है।

जब अपना अंतर्मन महसूस करे
जग में उसे सफलता कहते हैं,
और तभी हम अपनी कमजोर
नब्ज भी स्वयं पकड़ सकते हैं।

जिस झूठ पर विश्वास किया जा
सके उसे झूठ नहीं कह सकते हैं,
बहती लहरों को रोक नहीं सकते
पर उनके साथ किनारा पा सकते हैं।

जो व्यक्ति समाज के सामने ही नहीं,
पीठ पीछे भी किसी का हित करते हैं,
उनके जीवन चरित्र औरों के लिए भी
प्रायः अनोखा उद्धरण पेश करते हैं।

अपना कर्तव्य धैर्य पूर्वक पूर्ण
शान्ति से जो लोग निभा पाते हैं,
उनके व्यक्तित्व सिर से पैरों
तक जगमग करते लहराते हैं।

जीवन की ख़ुशहाली अक्सर
जीवन चर्या पर निर्भर होती है,
ऐसी ख़ुशहाली सौभाग्य से तो
किसी किसी को ही मिल पाती है।

आदित्य सपने सच होते हैं जिनकी
प्रवृत्ति आत्मविश्वास भरी होती है,
और तभी उनकी ख्याति दुनिया में
दूर तलक अपनी महक बिखराती है।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

7 hours ago