सेवानिवृति पर डीएम के ओएसडी को भावभीनी विदाई समारोह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संत कबीर नगर के विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात बलदाऊ जी शर्मा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा ने शासकीय सेवा का उत्साह पूर्वक सम्पादन करते हुए अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने ओएसडी शर्मा जी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पुष्प गुच्छ, राधा-कृष्ण की मूर्ति भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर उनके सुखद, स्वस्थ्य एवं समृद्धिशाली भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शर्मा जी सदैव अपनी कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं लगन से समर्पित रहे। विभागीय कार्याे एवं पत्रावलियों को उन्होंने न्यूनतम समय सीमा में सम्पादित करने का सार्थक प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के कार्यो के कुशल संचालन में आएसडी की महत्वपूर्ण एवं सहयोगी की भूमिका होती है। प्रशासनिक व्यवस्था में ओएसडी का बहुत बड़ा योगदान होता है। जिसका निर्वहन शर्मा जी ने पूरी जिम्मेदारी एवं दायित्वों के साथ किया है।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने ओएसडी श्री शर्मा के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा की शर्मा जी ने ओएसडी के रूप में अपने कार्यकाल में पुलिस विभाग और राजस्व कार्यो के समन्वय में अपने कार्यकुशलता, मधुर व्यवहार एवं अनुभव के कारण बेहतरीन आउटपुट दिया है। उन्होंने श्री शर्मा की अधिवर्षता आयु सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने श्री शर्मा को अंगवस्त्र भेट करते हुए जनपद में ओएसडी, जिलाधिकारी के रूप में उनके कार्यो की सराहना किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने श्री शर्मा को श्रीराम चरितमानस भेंट करते हुए कहा की शर्मा जी मृदुभाषी लगन एवं निष्ठा से कार्य करने के लिए हमेशा याद किये जायेंगे।
ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद के समस्त अधिकारियोंकर्मचारियों के प्रति अपनी विनम्रता का भाव व्यक्त करते हुए अपनी सेवा काल में सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी शैलेश दुबे, उपजिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, उप जिलाधिकारी घनघटा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी डॉ सुनिल कुमार, उप जिलाधिकारी संजीव राय, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, समस्त तहसीलदार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, ईडीएम राकेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी बद्रीप्रसाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारीगणों ने श्री शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

2 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

2 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

4 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

4 hours ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

4 hours ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

5 hours ago