भए प्रगट कृपाला दीनदयाला…

सूर्य तिलक और घंटों की ध्वनि के बीच हुआ रामलला का जन्म

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी…
अयोध्याधाम में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भव्यता से मनाया गया। भगवान श्रीराम का उनके जन्मस्थान पर 500 सालों के बाद पहली बार भव्य जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। वर्षों के संघर्ष और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने रामलला को उनके जन्मस्थान पर अधिकार दिया। इसके बाद प्रभु रामलला के दिव्य धाम का निर्माण शुरू किया गया। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के दिव्य धाम के पहले चरण का निर्माण पूरा किया गया। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य आयोजन हुआ। बुधवार को प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव उनके धाम में भव्य और दिव्य तरीके से मनाया गया। भक्तों में गजब का उल्लास दिखा।
अयोध्या नगरी और संसार के सभी राम भक्त एक अद्भुत क्षण के साक्षी बने। ठीक 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला के मस्तक का सूर्य अभिषेक हुआ।घंटे-घड़ियाल की ध्वनि और जय श्रीराम के जयघोष के बीच प्रभु की आरती उतारी गई।
श्रीराम जन्मोत्सव पर अयोध्या नगरी में चहुंओर भक्ति बयार बह रही थी, हर कोई अपने आराध्य की भक्ति में लीन था। रामलला के जन्मोत्सव को लेकर सभी मठ-मंदिरों में बधाई गीत गाये गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार का जन्मोत्सव बेहद खास है, क्योंकि हमारे आराध्य अपने अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान है, इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। प्रभु रामलला सूर्य की किरणों से दमकते रहे। सूर्यवंशी भगवान राम के ललाट पर जैसे ही सूर्य की किरणें पहुंची, रामलला की आभा दमकने लगी। ऐसे लगा मानो सूर्य प्रभु श्री राम को जन्मोत्सव के मौके पर नमस्कार कर रहे हों।
उधर असम की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राम जन्मोत्सव का समय होते ही रैली में ‘सियावर रामचंद्र की जय’ का जयकारा लगाया। वहीं, अयोध्या के मंदिर में जिस किसी ने प्रभु श्रीराम का दिव्य रूप देखा, वह मोहित हो गया।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि सूर्य तिलक के दौरान भक्तों को राम मंदिर के अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से लगभग 100 एलईडी और सरकार की ओर से 50 एलईडी लगाई गई। इसमें रामनवमी समारोह को दिखाया गया। मंदिर परिसर के आसपास मौजूद लोग इस उत्सव को देखकर भाव विह्वल हो गए। आसमान साफ होने की स्थिति में इस प्रक्रिया को आसानी से पूरा कराया गया।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी राजकरन नैय्यर ने सभी जनपद वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

rkpshomnath

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

1 day ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

1 day ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

1 day ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

1 day ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

1 day ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

1 day ago