भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूँ: रामकुमार सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के उद्देश्य से क्षेत्र के 17 जनपदों में लगभग 80,000 स्नातक मतदाता बनवा कर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशिता/टिकट की मांग भी कर रहा  था। जिसके लिए आज 11 जनवरी दिन बुधवार को नामांकन पत्र खरीदने वाला था। परंतु संचार माध्यमों व समाचार पत्रों से पता चला है कि भारतीय जनता पार्टी ने देवेन्द्र प्रताप सिंह को पुन: अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। तो अब अपना नामांकन न करते हुए अपना समर्थन पूरी निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी में रखते हुए पार्टी समर्थित प्रत्याशी को अपने पूरे समर्थकों के साथ समर्थन प्रदान करता हूँ।
उक्त बातें गोरखपुर फैज़ाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार राम कुमार सिंह ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोच्च है। मैं सदैव पार्टी के साथ था और रहूंगा। आगे पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी और निर्देश मिलेगा एक अनुशासित कार्यकर्ता की तरह कार्य करता रहूंगा।
श्री सिंह ने समर्थकों व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबने जो अपना स्नेह तथा अमूल्य समय और समर्थन मुझे प्रदान किया और मतदाता बनवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई उसका मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। आप सब जब भी याद करेंगे हम आपके सुख दु:ख में सदैव उपस्थित होने का प्रयत्न करूंगा। 

पत्रकार वार्ता में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी, संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से विजय दिलाकर लखनऊ भेजना है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त श्री सिंह के अनेकों समर्थक भी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

20 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

20 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

20 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago