एचपीसीएल ने दिए मेडिकल उपकरण, होगी फेफड़ों के संक्रमण की जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड बैतालपुर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और सीएमओ डॉ राजेश झा को सौ स्पाइरो मीटर सौपा। जिसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फेफड़ों में इंफेक्शन वाले मरीजों की जांच की जाएगी । इससे अब फेफड़ों के संक्रमण की जांच करने में आसानी होगी।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के सुरक्षा अधिकारी ललित गोयल ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और सीएमओ डॉ राजेश झा को स्पाइरो मीटर सौंपा। जिलाधिकारी ने कहा कि
इस मशीन की मदद से उन मरीजों की जांच की जाएगी जिनके फेफड़े तंबाकू के लगातार प्रयोग से कमजोर हो जाते हैं।
सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि कई सालों तक लगातार तंबाकू के प्रयोग का असर सीधा फेफड़ों पर पड़ता है। तंबाकू के धुएं में निकोटीन और टार जैसे कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले होते हैं। यह तत्व धूमपान करने वाले व्यक्ति पर सीधा असर डालते हैं। तंबाकू के सेवन से सबसे पहले फेफड़े बीमार होते हैं। फेफड़ों पर असर पड़ने से लोगों को सर्दी, खांसी और सीओपीडी (सांस लेने में दिक्कत) जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिकेय, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डॉ संजय गुप्ता, एचईओ लालबचन चौधरी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

2 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

2 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

8 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

9 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago